Majedar Paheliyan In Hindi With Answer


दोस्तों आज हम आपके लिए लाये है बहुत ही मजेदार पहेलियाँ इन हिंदी (Paheliyan In Hindi). अगर आप अपने दिमाग को तेज़ करना चाहते है तो इस Majedar Paheliyan In Hindi With Answer पूरा पड़े और इसमें दी गयी सारी पहेलियाँ का जवाब सोचे और इसे पड़ने से आपको बहुत मजा भी आएगा। तो चलिए शुरू करते है Paheli In Hindi With Answer.


१)        गोल हूँ पर गेंद नहीं,

           उड़ता हूँ बिना पंखों के,

           पूंछ पकड़कर खेले बच्चे,

           फिर भी मेरे आंसू न निकलते,

उत्तर: गुब्बारा 


२) ऐसा क्या है जिसे काटने के बाद हम गण गाने लगते है?

उत्तर: बर्थडे केक 


३) एक बला जो मुश्किल पैदा करती जब भी वो घर आती तो बजती है ताली?

उत्तर: मच्छर 


४) ऐसा क्या है जिसे हम सुबह ही कर सकते है रात को नहीं?

उत्तर: ब्रेकफास्ट 


५) वह क्या है जिसे हम बिना छुए भी रोक सकते है?

उत्तर: हमारी सांसे


६) उस भाषा का क्या नाम है जो खाने के काम आती है?

उत्तर: अरबी और चीनी भाषा 


७) वह क्या है जब बारिश निचे आती है तब वह ऊपर जाती है?

उत्तर: छाता 


८) ऐसा क्या है जो हमेशा आता तो है लेकिन पहुंचता कभी नहीं?

उत्तर: आने वाला कल 


९) वह क्या है जो लोग अपनों से ज्यादा दोस्रो का लेते है?

उत्तर: नाम 


१०) वह क्या है जो ऊपर निचे होता है मगर हिलती नहीं?

उत्तर: तापमान 


११) किस सवाल का जवाब हर वक़्त बदलता रहता है?

उत्तर: टाइम क्या हुआ है 


१२) ऐसी क्या चीज़ है जो लड़की कहती भी है और पहनती भी है?

उत्तर: लॉन्ग


१३) ऐसी चीज़ बताओ जो तुम्हारी है लेकिन उसे दूसरे इस्तेमाल करते है?

उत्तर: तुम्हारा नाम  


१४) सोने की उस चीज़ का नाम बताए जो सुनार की दुकान पर नहीं मिलती है?

उत्तर: तकिया और चारपाई 


१५) पानी का मटका 

      पेड़ पर लटका | 

      हवा हो या झटका 

      उसको नहीं पटका | 

उत्तर: नारियल